उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की
प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
राजनांदगांव 02 मई 2026। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान सांसद संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव, समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास श्रीमती पूर्णिमा साहू, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के उपाध्यक्ष अनील गट्टानी सहित ट्रस्ट समिति के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
