आर्थिक सहायता स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर 21 अप्रैल 2026/ कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम पड़गाल निवासी 35 वर्षीय इसरो पुड़ों की नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित तुलसिंह पुड़ों के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार द्वारा डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।