नेशनल लोक अदालत दिनांक 9 मई को
आर्बिट्रेशन, क्लेम/बीमा कंपनी के अधिवक्तागण एवं बैंक/फाइनेंस कंपनी अधिकारीगण के साथ बैठक कर अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के संबंध में किया गया चर्चा
बेमेतरा 20 अप्रैल 2026/- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार, श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की अध्यक्षता में एवं देवेन्द्र कुमार, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा उपस्थिति में आर्बिट्रेशन, क्लेम/बीमा कंपनी के अधिवक्तागण एवं बैंक/फाइनेंस कंपनी के अधिकारीगण के साथ आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में अध्यक्ष द्वारा आर्बिट्रेशन, क्लेम/बीमा कंपनी के लंबित प्रकरणों में पक्षकारों से प्री-सिटिंग कर आपसी सुलह एवं समझौते से अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किये जाने के संबंध में चर्चा किया गया। बैंक/फाइनेंस कंपनी के अधिकारीगण को अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के लिए उनके समय सीमा पर प्रस्तुतिकरण पंजीयन, नोटिस तामिली एवं उनके साथ सौहाद्रपूर्ण रूप से राजीनामा करने पर चर्चा की गई। उक्त बैठक में आर्बिट्रेशन, क्लेम/बीमा कंपनी के अधिवक्तागण, लीड बैंक, अन्य प्राइवेट बैंक एवं फाइनेंस कंपनी के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
