कलेक्टर ने शिक्षित नागरिकों से स्व-गणना करने की अपील

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य में जनगणना 2027 के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने स्वयं का स्व-गणना पूर्ण करते हुए जिले के शिक्षित नागरिकों से अपील किया है कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। सही और पूर्ण जानकारी दर्ज कर जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। 01 मई से 30 मई 2026 के बीच जब प्रगणक घर-घर जाकर जानकारों का सत्यापन करेंगे, तव संबंधित परिवारों को यह आईडी साझा करनी होगी। इसके आधार पर प्रगणक दर्ज जानकारी की पुष्टि कर उसे अंतिम रूप देंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जनगणना विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके पूर्व स्व-गणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जा रही है। इच्छुक नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के दौरान दर्ज की गई जानकारी को सबमिट करने से पहले संशोधित किया जा सकता है, लेकिन एक बार जानकारी सबमिट होने के बाद उसमें कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा। स्व-गणना पूर्ण करने वाले प्रत्येक परिवार को एक विशेष स्व-गणना आईडी प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा।