डिप्टी सीएम ने एनएच से खल्लारी मंदिर सड़क सुदृढ़ीकरण की घोषणा

महासमुंद। खल्लारी के ऐतिहासिक दैवीय माता तीर्थ स्थल खल्लारी के चैत्र पूर्णिमा मेला महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के डिप्टी सीएम अरूण साव ने खल्लारी व क्षेत्रवासियों के बहुचर्चित मांग, जो कि नेशनल हाईवे से खल्लारी मंदिर तक लगभग 3 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण की घोषणा की है। जिससे श्रद्धालुओं को अब बेहतर सुविधा मिल सकेगी। जिस घोषणा लिए सामाजिक कार्यकर्ता व खल्लारी उप सरपंच तारेश साहू ने उप मुख्यमंत्री श्री साव के प्रति आभार व्यक्त किया। खल्लारी में मंदिर मार्ग को लेकर उक्त मांग राज्य निर्माण के बाद से ग्रामीणजन व क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण को लेकर मांग किया जा रहा था। जिसके लिए हाल ही में 17 मार्च को ग्रामीणजन व क्षेत्रवासियों के द्वारा सड़क सत्याग्रह का भी आयोजन किया गया था।
‌ वहीं मेला महोत्सव के मंचीय आयोजन में इस दौरान 3 अप्रैल को भी स्वागतम अभिनंदन के मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री साव जी के द्वारा मेला महोत्सव में सड़क के लिए किये घोषणा के पुर्व सड़क को लेकर सड़क निर्माण हेतु शीघ्र स्वीकृति के मांग को लेकर खल्लारी उपसरपंच श्री साहू ने ग्रामीणजन व क्षेत्रवासियों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी सौपा जा चुका था। साथ ही इस दौरान पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू के उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री अरूण साव को खल्लारी उप सरपंच तारेश साहू ने मॉ खल्लारी का छायां चित्र भी भेंट किया है।
बाक्स
खल्लारी को नगर पंचायत बनाने की मांग
खल्लारी उप सरपंच तारेश साहू ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव को खल्लारी को नगर पंचायत बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा है। उप सरपंच ने यहां के विकास के लिए खल्लारी को नगर पंचायत बनाने की मांग को जायज ठहराया है। जो कि राज्य निर्माण के इतने वर्षों बाद भी आज पर्यंत तक खल्लारी को नगर पंचायत की दर्जा नहीं मिल पाने की वजह से खल्लारी संहित यह पूरा क्षेत्र आज अपने आप में पिछड़ा हुआ महसूस कर रहा है। वहीं ग्राम पंचायत खल्लारी में कुल वार्डों की संख्या वर्तमान में 16 है। जहां खल्लारी की कुल जनसंख्या 3223 एवं कुल मतदाता 2146 है। जो कि यह पंचायत क्षेत्र, विभिन्न पंचायतों के मध्य में बसी हुई है। जिन पंचायत मुख्यालय व आश्रित गांवों को जोड़ कर खल्लारी को भी नगर पंचायत बनाया जा सकता है।