पति और जेठ ने मिलकर पीटा
महासमुंद। पटेवा पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को छिंदौली निवासी पूर्णिमा जोगी ने बताया कि 18 मार्च को घर में करीब 11.30 बजे वह बच्चों को खाना दे रही थी, उसी समय जेठ घनश्याम जोगी आया और घरेलू बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान पति ने हमारे सामने जुबान चलाती हो कहकर गाली गलौज की। बाद पति देवकुमार जोगी हाथ मुक्का से तथा जेठ घनश्याम जोगी ने खपरैल से मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत अपराध कायम किया गया है।
