ढाबा के करीब खेत से मिली शराब

महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने बरतुंगा ढाबा के खेत से शराब जब्त कर अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बरतुंगा ढाबा/होटल के बगल खेत में लावरिस हालत में एक थैला मिला, जिसमें से 35 नग शोले देशी प्लेन शराब (कीमत 2800 रुपए) व 03 नग व्हिस्की (कीमत 360 रुपए) बरामद कर अज्ञात के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।