बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौत

महासमुंद। बसना पुलिस ने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत के मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक तोषगांव निवासी जनक नाग (52) 08 मार्च को अलेख प्रधान के घर शादी में शामिल होने गया था। रात करीब 9.30 बजे पैदले घर वापस जा रहा था। सतपत पब्लिक स्कूल तोषगांव के सामने पहुंचने पर पीछे से अज्ञात वाहन के चालक उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे जनक नाग की मौत हो गई। रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।