कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा बस्तर हेरिटेज मैराथन के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दंतेवाड़ा, 19 मार्च 2026। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग दंतेवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के कुशल मार्गदर्शन में आज लाइवलीहुड कॉलेज कारली से बस्तर हेरिटेज मैराथन दौड़ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रचार रथ दंतेवाड़ा, कटेकल्याण, बचेली, किरंदुल, गीदम एवं बारसुर क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए जगदलपुर में आयोजित होने वाली बस्तर हेरिटेज मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा। यह प्रचार अभियान 22 मार्च 2026 तक जारी रहेगा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत गीदम अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला भास्कर, जनपद पंचायत दंतेवाड़ा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, नगर पालिका परिषद दन्तेवाड़ा अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत गीदम उपाध्यक्ष दिनेश कौशल, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा, उप पुलिस अधीक्षक नसीर सिद्दीकी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गीदम बलराम ध्रुव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जिले से मैराथन में भाग लेने वाले धावकों को शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक युवाओं से सहभागिता की अपील की। सहायक खेल अधिकारी प्रदीप सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मैराथन हेतु पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ है। इच्छुक प्रतिभागी अपने मोबाइल के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट https://www.bastarheritage.run पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं।