बाइक चोरी

महासमुंद। ग्राम सोनदादर के खेत से एक बाइक चोरी हो गई। मामले की रिपोर्ट पर बागबाहरा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को वार्ड -06 लालपुर बागबाहरा निवासी कोमल सिंह साहू ने बताया कि 15 मार्च को 08.30 बजे वह अपने पुत्र संजय साहू के साथ बाइक होंडा शाईन क्रमांक सीजी-06-एचजी-1270 में ग्राम सोनदादर खेत गया था, बाइक को अपने प्लाट के गेट के सामने लॉक कर खड़ी की थी। लगभग 08.45 बजे देखा तो बाइक गायब थी । पुलिस ने मामले बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।