निर्माण कार्यों का भाजपाइयों ने किया निरीक्षण
महासमुंद। ‘अविरल सितली, निर्मल सितली’ अभियान को आज नई ऊर्जा तब मिली, जब भाजपा नेताओं ने स्थल का दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित नेताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक और प्रभावी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जनभागीदारी आधारित अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं। भाजपा नेताओं ने यह भी घोषणा की कि आगामी दिनों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा यहां बड़े स्तर पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता, जनजागरूकता और समाज सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे इस नेक अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और श्रमदान के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. विमल चोपड़ा, शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता हनीश बग्गा, गोविंद सिंह ठाकुर, मनीष शर्मा, नईम खान, राकेश सचदेव, विक्की गुरुदत्ता, मेघराज चन्द्रसेन, पार्षद माखन पटेल एवं सुरेन्द्र ठेठवार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
