इंटरस्टेट मूवमेंट पर पुलिस की नजर: लाखों के आभूषण पकड़ाएं
कार से 59.60 लाख का 21 किलो चांदी के आभूषण जब्त
महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने टेमरी नाका पर वाहन चेकिंग के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही एक सफेद मारुति सेलेरियो कार (क्रमांक सीजी 04 पीवाई 7882) को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कार की बीच सीट में रखे तीन बैगों में 10 प्लास्टिक डिब्बों में पैक कुल 41 पैकेट चांदी के फैंसी आभूषण बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 21.089 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 54 लाख 60 हजार रुपये है।
वाहन में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम टिकेश कुमार साहू (38) निवासी बाना, थाना उरला, जिला रायपुर एवं विरेन्द्र प्रधान (50) निवासी मठपारा, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर बताया। पूछताछ में उन्होंने आभूषणों को ओडिशा से रायपुर ले जाना बताया, लेकिन वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने धारा 94 बीएनएस के तहत नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे, किन्तु संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर गवाहों की उपस्थिति में आभूषण एवं वाहन जब्त कर लिया गया।
