माता कर्मा का जीवन हमें समाज सेवा की प्रेरणा देता है: द्वारिकाधीश
महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम बकमा में साहू समाज द्वारा कर्मा जयंती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव रहे। इस दौरान उन्होंने मां कर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। अतिथि के रूप में संजू साहू, मिलन साहू, देवेश साहू, पुखराज साहू, देवनाथ साहू, अंजोर ठाकुर, शहजान पाशा, रमेश साहू उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विधायक यादव ने मां कर्मा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि भक्ति और समर्पण की प्रतीक भक्त माता कर्मा का जीवन हमें समाज सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने भक्त माता कर्मा को नमन करते हुए माता कर्मा के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर सरपंच लिलेश्वर साहू, उपसरपंच कमलनारायण साहू, कंवल राम साहू, हेमलाल साहू, केजूराम साहू, संतूराम साहू, मानसिंग ध्रुव, खगेश, रामशरण साहू, मनीराम साहू, नरेश साहू आदि मौजूद थे।
