बागबाहरा नगर विकास के नए शुरुआत: खिलेश्वरी

नगर के तीन वार्डों में 32.43 लाख का सड़क-नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन
बागबाहरा। नगर पालिका परिषद बागबाहरा में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में नपाध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने अधोसंरचना मद से कुल 32.43 लाख रुपये की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इनमें वार्ड-08 गुरुनानक वार्ड में 7.88 लाख की लागत से गौतम तांडी घर से कर्रापारा मेन रोड तक, सामुदायिक भवन से हबीब घर तक, जगजीत सलूजा घर से उषा ठाकुर घर तक तथा महेश घर से केजू घर तक आरसीसी नाली निर्माण शामिल है। वार्ड-09 आंबेडकर वार्ड में 11.91 लाख से पानी टंकी से शंकर घर तक सीसी रोड बनेगा, जबकि वार्ड-15 राजीव गांधी वार्ड में 12.64 लाख की लागत से कमल सहिस घर से दिलीप साहू घर तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू, पार्षद गण सविता दीवान (क्र.01), रमेश ठाकुर (क्र.06), मेनका पोखराज साहू (क्र.08), मिथुन अमीर (क्र.09), थानूराम पांडे (क्र.10), अनीता अजीत तांडी (क्र.15), सीएमओ गिरिश कुमार चंद्रा एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। इन परियोजनाओं से स्थानीय निवासियों को बेहतर सड़क-सुविधा मिलेगी, जो ग्रामीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने कहा कि आज का यह भूमिपूजन बागबाहरा के विकास की नई इबारत लिखने का प्रारंभ है। अधोसंरचना मद से वार्ड 08, 09 और 15 में कुल 32.43 लाख की इन परियोजनाओं से न केवल सड़क-नालियों की मजबूती होगी, बल्कि आमजन की दैनिक जीवन यात्रा सरल बनेगी।