पांच दिवसीय अखण्ड रामायण सम्मेलन का आयोजन 27 से

महासमुंद। ग्राम खरोरा में रामनवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च से 1 अप्रैल तक पांच दिवसीय अखण्ड रामायण सम्मेलन का आयोजन होगा। इस पांच दिवसीय अखण्ड रामायण सम्मेलन का आयोजन गुडी चौंक खरोरा में रखा गया है। अखण्ड रामायण सम्मेलन में प्रथम पुरस्कार 10001 रुपए
द्वितीय पुरस्कार 7001 रुपए, तृतीय पुरस्कार 5001 रुपए, चतुर्थ पुरस्कार 3001 रुपए
पंचम पुरस्कार 2001 रुपए रखा गया है। इसके अलावा प्रत्येक मानस मंडली को दिया 1100 रुपए दिए जाएंगे। रामायण मंडली के उपाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया कि प्रत्येक मानस मंडली में 5 से 7 प्रतिभागी शामिल हो सकता है। हर व्यक्ति को मंच में एक ही बार स्थान दिया जायेगा।‌ रात्रि 12 बजे के बाद मंच नहीं दिया जायेगा। इस पांच दिवसीय अखण्ड रामायण सम्मेलन 27 मार्च को दोपहर 3 बजे शुभारंभ किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन जय बजरंगबली मानस मंडली एवं गायत्री मानस मंडली और ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहे हैं।