कर्मा जयंती में शामिल हुए नपा उपाध्यक्ष
महासमुंद। साहू समाज द्वारा लोहिया चौक में आयोजित भक्त माता शिरोमणि माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी मक्ति भगवान श्री कृष्ण के प्रति इतनी नि:स्वार्थ थी कि भगवान उनके हाथों से खिचड़ी का भोग ग्रहण करते थे, जिससे माता को शिरोमणि की उपाधि प्राप्त हुई। भक्ति, सेवा, त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति के रूप में माता कर्मा को पूरा संसार जानता है।
