टीम के चयन के लिए ट्रायल 22 को
महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने सभी जिला क्रिकेट संघों को महिलाओं के अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग के लिए सत्र 2026-27 के ट्रायल्स संबंधी दिशा-निर्देश जारी किया है। जिले की टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन 22 मार्च को प्रात: 8: बजे से मिनी स्टेडियम में किया जाएगा। ट्रायल्स में भाग लेने सत्र 2026-27 के लिए निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार: अंडर-23 वर्ग में 01 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच जन्मे खिलाड़ी ही पात्र होंगे। ट्रायल्स में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के कोई भी खिलाड़ी ट्रायल्स में भाग नहीं ले सकेगा।
