श्रीराम कथा में पहुंचे तुषार
महासमुंद। राष्ट्रीय तेलीकर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशवंत तुषार साहू ग्राम लाफिनखुर्द में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती व तीन दिवसीय श्रीराम कथा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन सामिति ने फूल माला, चंदन, गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सरपंच जानकी साहू, पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष सुंदर लाल साहू, योगेश साहू, राजू चंद्राकर, संतोष साहू, भागी साहू आदि मौजूद रहे।
