बागबाहरा में निकाली जाएगी 351 मीटर चुनरी यात्रा

महासमुंद। छत्तीसगढ़ शिवसेना बागबाहरा द्वारा 25 मार्च को दुर्गा मंदिर से घुंचापाली चंडी माता मंदिर तक 351 मीटर चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में डीजे धुमाल में थिरकते हुए जय भवानी जय शिवाजी का जय घोष करते हुए शिव सैनिक मुख्य मार्ग से निकलकर चंडी मंदिर पहुंचेंगे। इस दौरान माता के दरबार में पूजा अर्चना कर मन्नत की चुनरी चढ़ाई जाएगी और क्षेत्र के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की जाएगी। इस दौरान शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। चुनरी यात्रा में बागबाहरा ब्लॉक के लगभग 60-70 गांव के लोग शामिल होंगे। साथ ही 28 मार्च को श्री राम जन्मोत्सव रायपुर में मनाई जाएगी। सभी जिले से झांकी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे, जिसकी अगुवाई प्रदेश प्रमुख धनंजय से परिहार करेंगे। इस जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव सेवक दास दीवान, जिलाध्यक्ष अजय बंजारे, जिला महासचिव इनकुमार लहरे, सिंपल दुआ, अशोक प्रधान जिला उपाध्यक्ष, बादल बंजारे विधान सभा अध्यक्ष, सरायपाली विधानसभा अध्यक्ष छबि मानिकपुरी, खल्लारी विधानसभा अध्यक्ष हरी चंद्राकर, कोमाखन मण्डल अध्यक्ष देवसरण निषाद, तुकेश साहू, जीवन लाल ध्रुव, द्वारिका रात्रे, मुकेश चौहान, प्रकाश मांझी आदि उपस्थित रहे।