घर घुसकर मारपीट करने वाले पर अपराध दर्ज

महासमुंद। खल्लारी पुलिस ने पचेड़ा में घर घुसकर मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को पचेड़ा निवासी साहस राम देवांगन (60) ने बताया कि 15 मार्च की सुबह करीब 7 बजे गांव का खिलावन उसके घर के दरवाजा को धक्का देकर अंदर घुस गया और घरेलू उपयोगी सामान को तोड़फोड़ करने लगा, मना करने पर गाली-गलौज कर पीटा । बीच बचाव करने आए गीता दुबे, केशव साहनी, जितेंद्र टंडन, सेवकराम साहू के साथ भी उसने गाली-गलौज की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 333, 296, 115(2), 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।