अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत

महासमुंद। बम्हनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक चालक की मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि परसट्ठी निवासी घनश्याम साहू (49) 14 मार्च को अपनी बाइक होंडा शाईन क्रमांक सीजी 04 एमएन 9242 में ग्राम चिंगरौद से अपनी सास चमेली बाई साहू निवासी कुशालपुर रायपुर को बिठाकर वापस अपने घर परसट्ठी जा रहा था। रास्ते में सेत गंगा मंदिर के सामने बम्हनी में अज्ञात बाइक चालक ने ठोकर मार दी। घटना में घनश्याम साहू घायल हो गया। घायल घनश्याम साहू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद रेफर करने पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घनश्याम साहू की 15 मार्च को मौत हो गई। मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।