मवेशियों की तस्करी करते दो गिरफ्तार, एक फरार
महासमुंद। बसना पुलिस ने दो अलग-अलग वाहनों से मवेशियों का अवैध परिवहन करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहनों से कुल 9 नग मवेशी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम खटखटी की ओर से आ रही पिकअप क्रमांक ओडी 03 एसी 6670 को रोककर जांच की गई। वाहन में सवार दो व्यक्तियों ने अपना नाम-पता पटनागढ़, जिला बालांगीर ओडिशा निवासी भक्तान मेहेर उर्फ पिंटू (46) तथा चालक सिंगामुंडा, जिला बालांगीर ओडिशा निवासी जोगा कालिया (23) बताया। तलाशी में वाहन से 6 नग भैंसे कीमत करीब 1 लाख 27 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मवेशियों को ओडिशा स्थित कत्लखाने ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 10, 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया है। इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ग्राम खटखटी से बसना आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 06 जीजी 5574 से 3 नग मवेशी बरामद किया। वाहन चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस तलाश में जुटी है।
