शादी में शामिल होने गए युवक की बाइक चोरी
महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने बाइक चोरी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोमाखान निवासी रीवन ठाकुर ने थाने में शिकायत की है कि 11 मार्च को वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 एचई 4024 से अपने दोस्त देवानंद ठाकुर के घर ग्राम भोथा शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 11 बजे उसने बाइक तालाब के पास सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। कुछ समय बाद लौटा तो बाइक वहां नहीं थी। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
