सरोवर संरक्षण और शुद्धता बनाए रखना चाहिए ख्याल : पं. प्रवीण कृष्ण

महासमुंद। ग्राम बम्हनी में श्रीमद् भागवत कथा का बखान करते हुए पं. प्रवीण कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का बखान करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने माखन चोरी की लीला के माध्यम वात्सल्य भाव को प्रकट किया है। महाराज ने इस बात को रेखांकित किया कि कंस के यहां माखन देने के बजाए अपने बच्चों को भरपूर माखन खिलाए एक तरह से कंस की नगरी मथुरा में आर्थिक नाकेबंदी के रूप में भी इसे देखा जा सकता है। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण ने बचपन में अनेक असुरों का उद्धार किया। कालिया नाग मर्दन में जल संरक्षण का भाव स्पष्ट है, क्योंकि जल के बिना सब सूना है, इसलिए जब यमुना का जल कालिया नाग के जहर से दूषित होने लगा, तो भगवान कृष्ण ने गेंद खेल के माध्यम से यमुना में गए और कालिया नाग का मर्दन किया हमें भी अपने सरोवरों का विशेष ध्यान रखते हुए जल संरक्षण और शुद्धता का ख्याल रखना चाहिए।