मेगा सत्संग का हुआ आयोजन

महासमुंद। आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित मेगा सत्संग 13 मार्च को सफलतापूर्वक हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग के इस मेगा सत्संग को सफल बनाने में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने हॉल नि:शुल्क उपलब्ध कराया । आयोजन में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा समय-समय पर सत्संग सेवा एवं अन्य सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा 16 से 20 मार्च तक स्वाध्याय भवन महासमुंद में हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन सुबह 6 से 9 बजे तक एवं शाम 4 बजे से 7 बजे तक रहेगा।