जनपद सदस्य करेंगे 19 से आमरण अनशन

महासमुंद। जनपद सभापति सुधा योगेश्वर चन्द्राकर ने कहा कि पंचायती राज के निर्वाचन के 1 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी अब तक महासमुंद जनपद पंचायत सदस्यों को जनपद विकास निधि की राशि , 15 वें वित्त की राशि अप्राप्त है ,जिससेजनपद सदस्यों के क्षेत्रों में विकास कार्य लंबित है उन्होने कहा कि सदस्यों से क्षेत्र की जनता विभिन्न कार्यों की मांग को लेकर लगातार मांग कर रही है परन्तु विभागीय अधिकारियों की लापरवाही जन प्रतिनिधि और ग्रामीण भुगतने विवश हैं। 26 जनवरी के पूर्व इन्ही मांगों को लेकर जब जिलेभर के सदस्यों ने आंदोलन किया था, तो जिला सीईओ ने 26 जनवरी के पहले सभी पंचायतों , जनपद एवं जिला सदस्यों को विकास निधि एवं 15 वें वित्त की राशि जारी करने का आश्वस्त किया था पर सदस्यों को अब तक न उनकी निधि की राशि प्राप्त हुई है न ही 15 वें वित्त की राशि , जिससे 19 मार्च से जनपद परिसर में टेंट लगाकर आमरण अनशन में बैठने विवश होंगे।