मंडी, उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा होगा मेगा टेस्ट परीक्षा

महासमुंद। नवकिरण अकादमी व जिला ग्रन्थालय द्वारा आगामी मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 04 मेगा टेस्ट सीरीज नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय द्वारा लिया जाएगा। जिला समन्वयक डी बसंत साव ने बताया कि मंडी उपनिरीक्षक भर्ती के 04 टेस्ट सीरीज क्रमश: 22 मार्च (रविवार) को पेपर -1 संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट -01, 29 मार्च पेपर-2, 05 अप्रैल को पेपर -3 संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट -03, 12 अप्रैल को पेपर 4 संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट -04 का आयोजन किया जाएगा।