राहुल और कमलेश फिर चुने गए चंद्रनाहू शिक्षण समिति के अध्यक्ष, सचिव
महासमुंद। चंद्रनाहू शिक्षण समिति का चुनाव रविवार को बागबाहरा रोड स्थित छत्तीसगढ़ स्कूल परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समिति के पदाधिकारियों के चयन के लिए सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव के माध्यम से समिति के विभिन्न पदों और संचालक मंडल के सदस्यों के लिए चुनाव हुआ, जो आगामी कार्यकाल में संस्था के शैक्षणिक और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। तीन वर्ष के लिए चुने गए पदाधिकारियों में पूर्व अध्यक्ष राहुल चंद्राकर पुन: अध्यक्ष और कमलेश चंद्राकर भी पुन: सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए राहूल चंद्राकर और ऋषि चंद्राकर आमने-सामने थे। राहुल को 449 तथा ऋषि को 306 वोट मिले। इसी तरह सचिव पद के लिए कमलेश और हरीश के बीच कड़ा मुकाबला रहा। कमलेश को 297 तथा हरीश चंद्राकर को 290 वोट मिला और कमलेश भी फिर से सचिव के पद पर काम रहा। स्कूल परिसर में सुबह 8 बजे से 1 बजे तक मतदान हुआ। बाद दोपहर 2 बजे रात 8 बजे तक मतों की गिनती हुई। इनमें अध्यक्ष के लिए 7 और सचिव के 9 मत अमान्य पाया गया। इस निर्वाचन प्रक्रिया के लिए स्कूल परिसर में 6 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। प्रत्येक बूथ पर 140 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चंद्रनाहू शिक्षण समिति में कुल 821 मतदाता हैं। देर रात विजयी प्रत्याशियों की घोषणा हुई।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए साथ मिलकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य, समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
ये होंगे संचालक मंडल के सदस्य
संचालक मंडल के लिए निधि चंद्राकर, तारणी चंद्राकर, द्रोण चंद्राकर, चंद्रपाल , हर्षित चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, चंद्रमणी चंद्राकर, केशव चंद्राकर, निखिल नुकेश चंद्राकर, विरेंद्र चंद्राकर, जब्बर चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर, धर्मराज चंद्राकर, धरमचंद चंद्राकर, दयालु चंद्राकर, प्रसुन चंद्राकर व सुरेखा चंद्राकर निर्वाचित हुए हैं।
