पति के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना की शिकायत
महासमुंद। एक शिक्षिका ने पति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पटेवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को रायतुम निवासी शिक्षिका प्रतिमा दीक्षित ने बताया कि पति मनोज शर्मा द्वारा विगत 6 माह से मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने शिकायत की है कि पति घर का दरवाजा, ताला तोड़ देते हैं, साथ ही राशन भी बेच देते हैं। 14 मार्च को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 351(2) 115(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
