विधानसभा घेराव करने कांग्रेस की बैठक में बनी रणनीति
महासमुंद। जिला कांग्रेस कमेटी की जिलास्तरीय बैठक खल्लारी विधायक एवं जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व तथा जिला प्रभारी हितेंद्र ठाकुर की उपस्थिति में कांग्रेस भवन में संपन्न हुई। बैठक में 17 मार्च को रायपुर में विधानसभा घेराव सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने बताया कि धान खरीदी में अनियमितता, रसोई गैस की किल्लत, कानून व्यवस्था और स्थानीय निकाय के मुद्दों पर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। बैठक में बूथ, पंचायत और वार्ड स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत और पूर्ण करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिला प्रभारी हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ, पंचायत और वार्ड कमेटियों के गठन को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘संगठन सृजन’ अभियान की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है। सभी स्थानीय इकाइयों और कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए कहा गया है ताकि चुनावी तैयारियों और संगठन के विस्तार में तेजी लाई जा सके। बैठक में सरायपाली विधायक चातुरी नंद, पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ .रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहित ध्रुव, विधानसभा प्रभारी पंकज मिश्रा, शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू, अन्नू चंद्राकर, लखबीर सिंह छाबड़ा, देवनाथ साहू, कमलकिशोर अग्रवाल, तन्मय पंडा, खेमराज सिन्हा, मनोजकांत साहू, लक्ष्मण पटेल, मोक्ष प्रधान, अमर चंद्राकर, खिलावन बघेल, जसबीर ढिल्लो, नितेंद्र बैनर्जी, पार्षद मुश्ताक खान विक्की, सोनम बंसोड़, फिरोज मेमन, भरत ठाकुर, गणेश शर्मा, डॉ. तरुण साहू, कपिल साहू, राजू यादव, ममता चंद्राकर, हुलास गिरी गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष सचिन गायकवाड़, तुलसी साहू, गोपी तारक, मोती साहू, सुनील चंद्राकर, अनीश राजवानी, बसंत चंद्राकर, राजू साहू, जयश्री दास, कामिनी चंद्राकर, रतन बंजारे, मंदाकिनी साहू, रमन ठाकुर, खिलावन ध्रुव, तबरेज खान, डॉ एजाज नकवी, टोमन कागजी, विजय साव, शहजान पाशा, खोमेश साहू, कविता तिवारी, शकील खान, नंदकुमार निषाद, हितेश साहू, लोकेश मांझी, सोमेश दवे, कमल प्रजापति, योगेश तिवारी, भानु साहू, गौरव जानी, पोखराज साहू, अंजोर सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम साहू, केवल यादव, पुरुषोत्तम दास, राधेलाल सिन्हा, आशीष दीवान, चैन कुमार कौशिक, ओमप्रकाश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
