फाउंडेशन कोर्स की नई बैच प्रारंभ
महासमुंद। जिला प्रशासन द्वारा संचालित नवकिरण अकादमी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फाउंडेशन कोर्स की नई बैच 11 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है। अकादमी के समन्वयक डी. बसंत साव ने बताया कि प्रतिभागियों की मांग और आगामी भर्ती परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए नई बैच की कक्षाएं प्रात: 7 से 10 बजे तक संचालित की जा रही है। इस कोर्स में सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता, सीजीपीएससी, व्यापम, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि सीमित सीटें उपलब्ध होने के कारण इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द नवकिरण अकादमी कार्यालय, महासमुंद में संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं।
