मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सतनामी समाज की तैयारियां तेज
महासमुंद। आगामी 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले दादा नकुल देव ढीढी जयंती समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उनका आगमन भोरिंग चौक, तुमगांव में प्रस्तावित है। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने बेमचा भाठा स्थित सतनान भवन में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जयंती समारोह को भव्य और ऐतिहासिक रूप दिया जाएगा। बैठक में छत्तीसगढ़ सतनामी मुक्ति केंद्र (पंजीयन क्रमांक 17678) के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र ढीढी, संरक्षक त्रिभुवन महिलांग, जिला अध्यक्ष सत्यनंद जेन्द्रे, प्रदेश सचिव प्रकाशचंद्र टंडन, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एस. चन्द्रसेन, जिला सचिव श्यामलाल मन्नाडे, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नीतू रानी बांधे, झलप परिक्षेत्र अध्यक्ष महेंद्र कोसरिया, उपदेश मारकंडे, किसुन पाटले, राकेश कुमार टंडन, धनेश्वर महिलांग, मैना कोसले, रामप्रसाद बघेल, बाबूराम टंडन आदि उपस्थित रहे।
