गुडरुपारा में बनेगी पानी टंकी, हुआ भूमिपूजन
महासमुंद। नगर के गुडरूपारा वार्ड नंबर 27 में स्वच्छ पेयजल की सुविधा के लिए पानी टंकी निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर पार्षद गुलशन साहू, नागरिक छतराम कन्नौजे, डिगेश्वरी कन्नौजे, यशोदा कन्नौजे, वरुण यादव, लीला साहू और दयावती साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। टंकी बनाने की मांग लगातार उठ रही थी।
