सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान

14-15 वर्ष की बालिकाओं को लगाया जाएगा एचपीवी वैक्सीन
महासमुंद। महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में जल्द ही एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में इस महत्वपूर्ण टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। अभियान के तहत जिले में लगभग 11 हजार से अधिक बालिकाओं को टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।