5वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

महासमुंद। शासकीय प्राथमिक शाला भलेसर में कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । शाला परिवार की ओर से कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों को स्मृति स्वरूप पानी की बोतल और पेन भेंट किए गए। साथ ही न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों ने भी शाला परिवार को स्मृति स्वरूप उपहार भेंट किए। वहीं कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ साथियों को स्नेहपूर्वक भेंट देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में शाला परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए नई शिक्षा यात्रा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधान पाठक एवं संकुल समन्वयक ए चंद्रशेखर डोरा, श्रीमती मंजूलता साहू, श्रीमती दुर्गा यादव सहित शाला के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।