राइस मिल के गोदाम से 60 बोरी धान चोरी
महासमुंद। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खरखरी के एक राइस मिल से 60 बोरी धान चोरी का आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खरखरी निवासी प्रेनलाल प्रधान ने सिंघोड़ा पुलिस से शिकायत की है कि खरखरी में राईस मिल से लगे गोदाम से 60 बोरी धान चोरी हो गई। 7 मार्च की रात 10 बजे रोजाना की तरह वह राईस मिल व गोदाम बंद कर घर गया । दूसरे दिन गोदाम का ताला टूटा हुआ था और गोदाम से 60 बोरी धान गायब था। पुलिस ने चोरी का अपराध दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धान बेचने की कोशिश करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
