अछोली में लाखों के जेवर चोरी

महासमुंद। तुमगांव थाना के एक मकान से चोरों ने लाखों के आभूषण पार कर दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम अछोली निवासी देवेन्द्र चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि 7 मार्च को बड़े भाई की शादी में शामिल होने पूरा परिवार महासमुंद गया था।10 मार्च को जब शादी से लौटे तो देखा की चैनल और घर के अंदर कमरों का ताला टूटा हुआ था।वहीं एक कमरे के अंदर रखी आलमारी से इस्तेमाली एक नग सोने की चैन 13 ग्राम, सोने का गेहूं दाना 10 नग , सोने की एक जोड़ी कान का लटकन, दो नग सोने की फुल्ली, सोने का मंगलसूत्र 10 ग्राम, सोने का मंगलसूत्र 04 ग्राम, सोने की चैन पेन्डेंट 08 ग्राम, सोने का कान का सुईधागा 03 ग्राम, सोने की 05 नग अंगूठी, सोने का 12 नग गेहूं दाना, चांदी की एक पायल (कीमती 3.55 लाख रुपए) अज्ञात ने पार कर दी।