छोड़ने से मना किया मारपीट कर बाइक में लगाई आग

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने मारपीट कर बाइक में आग लगाने के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है। मुकेश प्रधान ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि वह राजेश अग्रवाल के श्याम किराना स्टोर्स कुटेला में काम करता है। 8 मार्च की दोपहर लगभग 2:30 बजे वह राजेश अग्रवाल की बाइक सीजी 06 जीबी 9561 को लेकर झिलमिला के प्रसाद भंडारा में प्रसाद खाना खाने जा रहा था। पटेल टेंट हाऊस के पास पहुंचने पर मोहल्ले का राजू सराफ मिला, जिसने उसे झिलमिला चौक तक छोड़ने कहा, जब उसने कहा कि मुझे भूख लग रही है, मैं तुझे नहीं छोड़ सकता। इस पर आरोपी ने गाली-गलौज कर बाइक पर पत्थर पटक दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की और बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 326(एफ), 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।