पुरानी दुश्मनी को लेकर मारपीट

महासमुंद। ग्राम कोसरंगी में एक युवक से मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस को वार्ड नंबर 03 ग्राम कोसरंगी भाठापारा निवासी रवि बंजारे ने बताया कि ग्राम कोसरंगी के सिद्ध बाबा मंदिर चौक के पास उसका फल और किराना दुकान है, जिसमें ग्राम कोसरंगी निवासी ईशु साहू उसके साथ काम करता है। 8 मार्च को वह और ईशु साहू दुकान बंद कर ठेला को घर ले जा रहा था। रात लगभग 8 बजे ग्राम कोसरंगी के भाटापारा चौक पुलिया के पास योगेश साहू ने उसे देखकर पुरानी रंजिशवश गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत अपराध कायम किया है।