किराया न देने पर युवक के साथ मारपीट

महासमुंद। बसना में मकान किराया न देने पर एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस को अंकित कुमार सिंह ने बताया कि वह स्टील फेब्रिकेशन का काम करता है। उसने तैयूब खान की गोदाम को करीब 02 साल से किराया में लिया हुआ है और पिछले 3 माह से गोदाम का किराया नहीं दे पाया है। 8 मार्च की शाम करीब 04.30 बजे अपनी दुकान के शटर के पास खड़ा था, तभी तैयूब खान का भतीजा आबिद खान, सैफ खान, आफताब अन्य साथियों के साथ आए और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।