पंचायत सचिव ने गाली देने से किया मना तो पीटा
महासमुंद। गाली देने से मना करने पर ग्राम पंचायत डोंगरीपाली के सचिव के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी। सांकरा थाना क्षेत्र के कटंगतराई निवासी प्रकाश सांडे (42) ने थाने में शिकायत की है कि 9 मार्च की रात लगभग 8 बजे उसके घर के सामने गांव के स्वागत गेट के पास शैलेंद्र निषाद और नारायण निषाद उसे गाली दे रहे थे। मना किया तब दोनों ने मारपीट की। बीच बचाव करने पर मां सुरूवाली सांडे के साथ भी मारपीट की गई। रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।
