गैस सिलेंडर के कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
पुलिस के कोशिश के बाद भी कांग्रेसी पुतला जलाने में सफल रहे
महासमुंद। ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध बीच रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेहर चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। और जमकर नारेबाजी की। महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे आम जनता के बजट पर सीधा हमला करार दिया है। जिलाध्यक्ष यादव ने यह भी कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री को बेबस और लाचार देखा है। लगातार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प वो निर्णय ले रहे हैं जो हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेना चाहिए। नेताओं ने कहा हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस से तेल खरीदने एक माह की छूट की घोषणा की है तो देश यह जानना चाहता है की क्या हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को अमेरिका के पास गिरवी रख दिया है जो अमरीकी राष्ट्रपति निर्णय सुना रहे हैं। जनता ने अपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुना है डोनाल्ड ट्रम्प को नहीं। उन्होंने कहा हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि महंगाई से परेशान जनता को राहत की जरूरत है मगर उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा हैं। इस निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए अन्यथा जनता इसका जवाब देगी। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से खल्लारी विधायक एवं जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुरमीत चावला, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन साहू, शहर मण्डल अध्यक्ष खिलावन बघेल, तुलसी साहू, पार्षद मुस्ताक खान विक्की, पूर्व शहर अध्यक्ष जसबीर ढिल्लों, भूपेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, नरेंद्र सेन, मधुसूदन साहू, श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, श्रीमती सोनम बंसोड़, मनोजकांत साहू, दाऊलाल चंद्राकर, सचिन गायकवाड, नितेंद्र बैनर्जी, डॉ एजाज नकवी, शहजान पाशा, सुनील चंद्राकर, भरत ठाकुर, गोविंद साहू, मोक्ष प्रधान, टोमन कागजी, विजय साव, राजेश मुकर्जी, हार्दिक सोना, गोपी तारक, दुष्यंत होता, जावेद चौहान, चंदूलाल साहू, नारायण नामदेव, छोटू बघेल, हीराधन साहू, सुभाष शर्मा, राजा सोनी, सतनाम चावला, अनीश रजवानी, भोलाराम, खोमेश साहू, लोमन यादव, कमल प्रजापति, राजेश डडसेना, राहुल कुमार, तुलसी देवदास, भानु सोनी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
