युवक से 12 लीटर महुआ शराब बरामद

महासमुंद। तेंदूकोना पुलिस ने ग्राम कलमीझर मार्ग में मुक्तिधाम के पास शराब की बिक्री कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने घोंच निवासी दिलीप निर्मलकर (32) के कब्जे से करीब 12 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब (कीमत करीब 2400 रुपए) बरामद की। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।