शराब पिलाने की व्यवस्था देने वाले तीन पर कार्रवाई

महासमुंद। खल्लारी पुलिस ने लोगों को शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में तीन लोगों के विरूद्ध अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आंवराडबरी बोईरगांव कच्ची मार्ग किनारे चखना दुकान में लोगों को शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने संतोषी नगर भीमखोज थाना निवासी शंकर ध्रुव (35) आंवराडबरी में खेत के पास चखना ठेला में लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर ग्राम रामसागरपारा बीकेबाहरा निवासी सियाराम गोंड (39) तथा ग्राम आंवराडबरी में ही कलिंगा के खेत के पास चखना ठेला संचालक ग्राम रामसागरपारा बीकेबाहरा निवासी तुलाराम नागवंशी (30)के खिलाफ कार्रवाई की गई। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 36 सी के तहत मामला दर्ज किया गया है।