होली से पहले नपा कर्मचारियों के लिए राशि जारी : देवीचंद

महासमुंद। उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव ने महासमुंद नगर पालिका के नियमित व प्लेसमेंट कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 8813 लाख रुपए जारी की है। साथ ही शासन द्वारा चुंगीपूर्ति की तिमाही किस्त की राशि 8 लाख रुपए नगर पालिका को प्राप्त हुआ है। इस तरह कुल लगभग 96 लाख रुपए प्राप्त हुए।
नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने बताया कि नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों को तीन माह से वेतन भुगतान न होने की जानकारी उन्होंने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को दी थी। विधायक सिन्हा ने नगरीय प्रशासन मंत्री से कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए आग्रह पर 88 लाख रुपए इन्हीं शर्तों पर द्वारा दिया गया था कि केवल पालिका के कर्मियों का भुगतान किया जाए अन्य कार्यों में उपयोग वर्जित है। होली त्योहार को देखते हुए तथा पालिका की खस्ता हालत को देखकर मंत्री ने इतनी बड़ी रकम 1 वर्ष में दो बार जारी की। 4 माह पूर्व 15 करोड़ शासन ने और वेतन भुगतान के लिए दिया था।