राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वीडियो मेकिंग में युवराज और डिबेट कंपीटिशन में ऋतु प्रथम

महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2026 द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘वूमैन इन साइंस कैटेलाइजिंग विकसित भारत’ के अंतर्गत चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में कम्प्यूटर विभाग द्वारा वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. करुणा दुबे के मार्गदर्शन एवं मनीराम धीवर (संयोजक, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2026) के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अजय कुमार देवांगन रहे। इसमें प्रथम युवराज धीवर, द्वितीय भुनेश्वरी साहू एवं तृतीय प्रांजलि एवं वैभवी रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अजय कुमार देवांगन, भूपेश पात्रा, टीकम साहू, पूजा यादव, प्रकाशमणी साहू तथा रोहिणी देवांगन सम्मिलित रहे। इसी दिन दूसरे सत्र में गणित विभाग द्वारा वूमैन इन साइंस विषय पर डिबेट कंपीटिशन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भी प्राचार्य प्रो. करुणा दुबे के मार्गदर्शन एवं संयोजक मनीराम धीवर के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम प्रभारी रुपावती रहीं। डिबेट प्रतियोगिता प्रथम ऋतु साहू, द्वितीय अंकिता विशाल, तृतीय गोपनीय साहू रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रिया बारीक, डॉ. जागृति चंद्राकर, रूपावती, रोहिणी देवांगन एवं मुकेश ढीढी उपस्थित रहे।