बाॅर्डर के चेक पोस्ट से पकड़ा गया 68.50 लाख का गांजा

137 किलो गांजा के साथ एक महिला समेत 8 तस्कर गिरफ्तार
ओडिशा से महाराष्ट्र पायलेटिंग कार के साथ ले जा रहा था गांजा
महासमुंद। एंटी नारकोटिक टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने रेहटीखोल में ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे गांजा की तस्करी करते एक महिला समेत 8 तस्कर पकड़ा गया है। इनके कार से 68.50 लाख कीमत का 137 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक एंटी नारकोटिक टॉस्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मारूती सुजुकी ईक्को कार ओडी 19 टी 6003 एवं उसके पीछे एक टोयटा कार एम एच 01 बी के 4102 में ओडिशा की ओर से गांजा ले जाया जा रहा है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने नेशनल हाईवे 53 रेहटीखोल पहुंचकर कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी बीच ओडिशा पासिंग कार ओडी 19 टी 6003 में को रोका गया। जिसमें चार व्यक्ति व एक महिला सवार थे। जिन्होंने अपना नाम पता थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल ओडिशा निवासी शिवा साहू (40), बगल में बैठी महिला फिरदोश कॉलोनी मोतीवाल थाना अकोटफेल जिला अकोला महाराष्ट्र निवासी निलोफर शफी (40), पंजरापुल दिन क्यूरी रोड थाना टाम्बे जिला चेम्बूर महाराष्ट्र निवासी सुल्तान खान(34), बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल ओडिशा निवासी नरोत्तम बेहरा (40), बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल ओडिशा निवासी सुशील साहू (34) होना बताया। पूछताछ में पता चला कि एक पायलेटिंग करते टोयटा कार एम एच 01 बी के 4102 भी है। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोका। पुलिस ने कार में सवार चन्नी डोरिया थाना अमौर जिला बिहार निवासी दिलशाद खान (33), फिरदोश कालोनी मोतीवाल थाना अकोटपेल जिला अकोला महाराष्ट्र निवासी शेख जब्बार (27), छेन्दीपदा थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल ओडिशा निवासी बुधु भूतिया (29) बताया । पुलिस ने तलाशी के दौरान टोयटा कार की डिक्की एवं पीछे सीट में प्लास्टिक बोरी के अंदर से 137 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 68 लाख 50 हजार रुपये एवं परिवहन करते दो कार को जब्त किया।
गांजा सहित दो कार व मोबाइल जब्त
ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा खपाने के लिए ले जा रहे आरोपियों के पास से पुलिस ने गांजा के साथ एक टोयेटा कार कीमत 4 लाख व मारूति कार कीमत 2 लाख रुपए सहित 7 मोबाइल कीमत 27 हजार रुपए और 11 हजार 400 रुपए कैश जब्त किया। पुलिस तस्करों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।