गिरफ्तारी के विरोध में युकां ने पटेवा में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

महासमुंद। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब की गिरफ्तारी के विरोध में कल युवा कांग्रेस जनों ने पटेवा बस स्टैंड में विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। उक्त विरोध प्रदर्शन प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेशानुसार महासमुंद विधानसभा अध्यक्ष साैरभ लोधी के नेतृत्व में किया गया। इस दाैरान विस अध्यक्ष साैरभ लोधी ने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। साैरभ ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है और गिरफ्तारियों से सच की आवाज दबायी नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस अन्याय के खिलाफ डटकर लड़ाई जारी रखेगी। इस अवसर पर मदन पटेल, अभय कुंभकार, लोमेश यादव, गुणसागर पटेल, यशवंत ध्रुव, गुलशन साहू, मनोज, पीलेश यादव, द्वारिका कुर्रे, विकास साहू, पुरन साहू, इमरान आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।