महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार

महासमुंद। बसना पुलिस ने ग्राम पदरडीह में महुआ शराब बिक्री कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी पदरडीह निवासी भुनेश्वर कोंद (33) व सावित्रीपुर निवासी टीकाराम कुर्रे (22 ) के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब (कीमत 6000 रुपए ) बरामद किया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।