बड़े ने छोटे भाई के साथ की मारपीट
महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने मारपीट के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। छबिलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी की दोपहर उसके बड़े भाई हीरालाल पटेल ने उसके साथ बारात जाने के संबंध में गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।
